हेतल दवे का जीवन परिचय | Hetal Dave Biography In Hindi

हेतल दवे का जीवन परिचय हिंदी में, Hetal Dave Biography In Hindi, जीवनी चलचित्र(Biopic Film), Sumo Didi Review, सुमो दीदी मूवी कास्ट (Sumo Didi Movie Cast) उम्र कितनी है, कितनो को प्रास्त किया है, इत्यादि ये सब आपको इस लेख में बताया जाएगा। 


हेतल दवे एक भारतीय और भारत की पहली एवम एकमात्र पेशेवर महिला सूमो पहलवान हैं। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इस सुमो पहलवान के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं हम आपको इस लेख में सुमो पहलवान हेतल के बारे में सबकुछ बतांगे। अब इनपर एक जीवनी चलचित्र (Biopic Film) बन रहा हैं किसका नाम - सुमो दीदी (Sumo Didi) है। इससे पहले हम आपको फिल्म के बारे मे बताए तब तक हमलोग हेतल दवे का जीवन परिचय जान लेते है।

हेतल दवे की जीवन परिचय प्रोफ़ाइल फोटो

हेतल दवे का जीवन परिचय Hetal Dave Biography In Hindi 

 

पुरा नाम Full Name

हेतल दवे 

उम्र 

35 साल (2022 तक)

जन्मदिन

8 दिसंबर 1987

जन्म स्थान 

राजस्थान (ब्राह्मण परिवार)

पेशा 

सूमो पहलवान 

सिटिज़नशिप

भारत

कोच

कवास बिलिमोरिया 

जाति 

ब्राह्मण 

उप नाम

सूमो दीदी 

स्कूल/कॉलेज 

ज्ञात नहीं 

शौक्षिक योग्यता

वाणिज्य स्नातक (Bachelor of Commerce)

राष्ट्रीयता 

भारतीय 

खेल

सूमो पहलवान 

हेतल दवे पहली और एकमात्र भारतीय पेशेवर महिला सूमो पहलवान हैं। हेतल का जन्म 8 दिसम्बर 1987 को एक ब्राह्मण परिवार में हुई थी। 2008 में हेतल ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। 2009 में ताइवान में आयोजित विश्व खेल में अपना नाम दर्ज कराया, लेकिन पहले दौर में बाहर हो गई। लेकिन हेतल के लिए ये सब इतना आसान नहीं था किसी भी पहलवानी खेल में शामिल होना। 

हेतल दवे करियर Hetal Dave Career

हेतल के लिए ये सब करना इतना आसान बिलकुल नहीं था क्योंकि भारत में सूमो को मान्यता तो हैं लेकिन एक भी सुमो रिंग नही और कोई भी महिला विरोधी भी नहीं हैं। इसलिए हेतल ने प्रकृति का सहारा लिया और जंगल में जाकर अपना अभ्यास करती थी और पुरुष खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करती थी या अपने भाई अक्षय के साथ। इतनी सारी दिक्कत होने के बावजूद कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को प्रतिनिधित्व किया है। इसलिए उसके पिता और भाई खेल के प्रति रुचि को समर्थन किया, और आगे बढ़ने के लिए उत्तेजित भी करते थे। 


2008 में एस्टोनिया में हेतल की पहली अंतर्राष्ट्रीय चैम्पियनशिप थी। वह वैश्विक शीर्ष 8 में आईं और न्यूज़वीक द्वारा 150 निडर महिलाओं की सूची में शामिल की गईं । इसके बाद हेतल ने कई अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया जैसे कि पोलैंड, फिनलैंड और ताइवान। इसके बाद 2009 में विश्व खेलों में, वह महिलाओं के मिडिलवेट वर्ग में पांचवें स्थान पर अपनी नाम दर्ज कराई। 

जब हेतल ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व खेलों में भाग लिया तब वह भारत को प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र पेशेवर महिला सूमो पहलवान थी। 200 से ज्यादा सूमो खेलो में पहलवानी कर चुकी है। 

एक खिलाड़ी के रूप में खिलाड़ी इतना चाहता है की उसे देश के लिए खेलते रहे। लेकिन हेतल के साथ ऐसा नहीं हुआ। 2012 में एशिया चैंपियनशिप में भाग लेना चाहती थी लेकिन भाग नहीं ले सकी क्योंकि इंडिया के तरफ़ से कोई स्पॉन्सर (sponsor) करने के लिए कोई तैयार ही नहीं था। और इस तरह एक अच्छी सूमो पहलवान की जिंदगी खराब हो गई। इसके बाद परिवार की स्थिति ठीक नही होने से 2012 के बाद खेलना छोड़ दिया और अलग अलग स्कूलों में जूडो और सूमो सिखाती है। 


अभी क्या करती है हेतल दवे

हेतल एक जूडो ट्रेनर भी है महज 6 साल के उम्र से जूडो सीखना शुरू की थी। अभी वह अलग अलग स्कूलों में छात्रों को कुश्ती और जूडो भी सिखाती हैं। हेतल दवे पर एक जीवनी चलचित्र(Biopic Film) भी बनने वाली हैं जिसका नाम सूमो दीदी (Sumo Didi) होगा। 


हेतल दवे शारीरिक जानकारी Hetal Dave Physical Stats

Height ऊंचाई 

5′ 4″

वजन weight

76 Kg

बालो का रंग 

हल्का भूरा 

आंखो का रंग 

काला 

शरीर माप

38-34-40 (Approx)


हेतल दवे का परिवार और रिश्ते Hetal Dave Family and Relationships

माता का नाम 

ज्ञान नही 

पिता का नाम 

सुधीर दवे 

भाई का नाम 

अक्षय दवे 

वैवाहिक स्थिति

ज्ञान नही 

पति का नाम 

ज्ञात नहीं


हेतल दवे की फैवरेट Hetal Dave Favourites

अभिनेता 

जैकी चेन 

फुटबॉलर 

ज्ञात नहीं 

गायक 

अरिजित सिंह

जानवर

ज्ञात नहीं

रंग

लाल


हेतल दवे की पसंद और नापसंद Hetal Dave likes and disLikes

Smoke 

No

Drink

No


हेतल दवे जीवनी चलचित्र Hetal Dave Biopic Film

भारतीय सूमो पहलवान हेतल दवे पर आधारित जीवनी चलचित्र जिसका नाम सूमो दीदी (Sumo Didi) होगा। इस जीवनी चलचित्र में अभिनेत्री श्रीयम भगनानी हेतल दवे की किरदार निभाएंगी। श्रीयम भगनानी इससे पहले city of dreams, Bhaagi 2 जैसे फिल्म में काम कर चुकी है। इस फिल्म की अंतिम शूट जापान में शुटिंग हो रहा है। और बहुत जल्द हम ये फिल्म Sumo Didi सिनेमा थिएटर में देखने को मिलेगी। साहिल रशीद ने अभिनेत्री श्रीयम के एक शुटिंग की फोटो को साझा किया। इस फिल्म के निर्देशक का नाम जयंत रोहत्गी है और इस फिल्म में नितेश पांडे, चैतन्य शर्मा और राघव धीर जैसे कलाकार अपनी भुमिका निभाएंगे। 

एक न्यूजरूम ओडिशा के इंटरव्यू के द्वारा श्रीयम ने कहा "इस भूमिका के लिए तैयारी करना मांग और पुरस्कृत दोनों रहा है, और मैं पर्दे पर इस तरह के एक साहसी और प्रभावशाली व्यक्ति को मूर्त रूप देने के अवसर के लिए आभारी हूं"। 

"मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म सभी उम्र की महिलाओं को अपने सपनों का पीछा करने और कभी हार न मानने के लिए प्रेरित करेगी, चाहे वे कितनी भी चुनौतियों का सामना क्यों न करें"

श्रीयम ने यह भी कहा "मेरे लिए, यह एक भव्य शुरुआत है, और मैं उस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के भार को पहचानता हूं जो मैं कर रहा हूं, काफी शाब्दिक रूप से। एक वास्तविक जीवन पर आधारित एक बायोपिक के रूप में, मैं हेतल मैम की यात्रा को सूमो दीदी में सटीक रूप से चित्रित करना अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानता हूं। फिल्म में अपने प्रदर्शन के माध्यम से उनकी कहानी और विरासत के साथ न्याय करना मेरी सच्ची इच्छा है"। 


श्रीयम भगनानी की जीवनी चलचित्र "सूमो दीदी" के लिए तैयारी Shriyam Bhagnani Preparation for Biopic Film "Sumo Didi"

रिपोर्ट के अनुसार: श्रीयम भगनानी ने इस किरदार को निभाने के लिए कई महीनो तक शारीरिक प्रशिक्षण (Physical Training) की। उसने सेलिब्रिटी ट्रेनर साहिल राशिद का सहयोग लिया। ताकि हेतल दवे के किरदार की लिए अपनी वजन बढ़ा सके और फिल्म के लिए पूरी तरह से फिट दिख सके। इस तरीके से श्रीयम भगनानी ने अपनी वजन बढ़ाई हैं। 


अगर आपको हेतल दवे से संबंधित कोई भी जानकारी मालूम है तो कृपया हमारे साथ साझा करें। हम जल्द से जल्द उसको इस लेख में जोड़ देंगे। धन्यवाद 🙏!


Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
"/>
"/>